बड़ी खबर: देवरिया निवासी युवक पर युवती के शोषण का आरोप, कसया गेस्ट हाउस में दुष्कर्म का मामला उजागर


बड़ी खबर: देवरिया निवासी युवक पर युवती के शोषण का आरोप, कसया गेस्ट हाउस में दुष्कर्म का मामला उजागर

रिपोर्टर :प्रीति त्रिपाठी सच्ची रिपोर्ट

मुस्लिम युवक हिन्दू युवतियों का बनाता हैँ निशाना

कसया /देवरिया/कुशीनगर।
कुशीनगर जनपद में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक ही गांव में रहने वाले युवक पर पड़ोस की युवती का शोषण और गेस्ट हाउस में दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

युवक का नाम मुबारक अंसारी पुत्र अजीज अंसारी लड़की का नाम काल्पनिक गुड़िया गुप्ता हैँ

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी युवक, जो पेशे से ड्राइवर बताया जाता है, उसे बाजार ले जाने के बहाने कसया क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में ले गया और वहां जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी लंबे समय से लड़कियों को पैसे और अन्य लालच देकर प्रेम-प्रसंग के जाल में फँसाता है और इसी बहाने उनका शोषण करता है। बताया जा रहा है कि युवक आस-पास के कई गांवों में गाड़ियों का संचालन करता है और उसी दौरान वह ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों से संपर्क बनाता था।

घटना के सामने आने के बाद परिजनों ने तुरंत तरकुलवा थाने और कसया क्षेत्र की पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और गेस्ट हाउस सहित संबंधित स्थानों पर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है
“मामला गंभीर है। आरोपों की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तरकुलवा क्षेत्र के आसपास ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी जरूरी है।


Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar