बार काउंसिल उत्तर प्रदेश चुनाव : अधिवक्ता बलवंत शाही ने क्रमांक 76 से मांगा समर्थन


बार काउंसिल उत्तर प्रदेश चुनाव : अधिवक्ता बलवंत शाही ने क्रमांक 76 से मांगा समर्थन

कुशीनगर/गोरखपुर।

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में क्रमांक संख्या 76 से प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंत शाही ने राज्यभर के अधिवक्ताओं से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। शाही पूर्व में बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट गोरखपुर के मंत्री रह चुके हैं और अधिवक्ताओं के सम्मान, स्वाभिमान एवं सुरक्षा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताते हैं।

बलवंत शाही ने कहा कि बार काउंसिल वह सर्वोच्च मंच है, जहाँ अधिवक्ता हितों, अधिकारों और पेशेगत समस्याओं की प्रभावी पैरवी संभव है। इसलिए सभी सम्मानित अधिवक्ताओं से विनम्र निवेदन है कि वे उन्हें प्रथम (1) वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनाने का कष्ट करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षित, सशक्त और सम्मानजनक वातावरण तैयार करना उनके चुनावी संकल्प का मूल आधार है।
शाही ने जनपदों के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से अधिवक्ता समाज की लड़ाई और अधिक मजबूती से लड़ी जाएगी।


Related Post

Leave a Comment