कुर्सी से उठकर फरियादी के पास पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, जनसुनवाई का दिखा अलग अंदाज
कसया, कुशीनगर। कसया तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक की जनसुनवाई का तरीका थोड़ा अलग नजर आया। तहसील में अपनी समस्या लेकर पहुंचे फरियादी जब अपनी बात रखने लगे तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपनी कुर्सी से उठकर उनके पास पहुंचे और उनकी समस्या को गंभीरता से सुना।
आमतौर पर जनसुनवाई में अधिकारी के सामने खड़े होकर फरियादी अपनी समस्या बताते हैं, लेकिन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के इस सहज व्यवहार ने फरियादियों को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर दिया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी देने पर जोर रहा। अधिकारी के इस व्यवहार की तहसील परिसर में मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही।
कुर्सी से उठकर फरियादी के पास पहुंचना महज एक तस्वीर नहीं, बल्कि जनसुनवाई में संवेदनशीलता और संवाद का अलग अंदाज नजर आया।

