DJ पर नाचने को लेकर दुल्हन के भाई की हत्या:कुशीनगर में बारातियों के साथ दूल्हा फरार, 8 लोग हिरासत में

कुशीनगर में DJ पर डांस को लेकर विवाद हो गया। बारातियों ने दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शादी वाले घर में मातम फैल गया। एक-एक कर बाराती भागने लगे। बिना शादी किए दूल्हा भी भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 8 बारातियों को हिरासत में लिया है।

घटना बुधवार रात 10 बजे हाटा कोतवाली क्षेत्र के पकौली गांव की है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस शादी समारोह के वीडियो भी खंगाल रही है। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

 

अब विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…

पकौली गांव के लालमोहन पासवान की बेटी संजना की शादी देवरिया के जोगिया रुद्रपुर निवासी राहुल से होनी थी। 19 फरवरी की शाम करीब 7 बजे बारात पहुंची। द्वारपूजा व जयमाल के बाद खाना-पीना भी हो गया।

रात करीब 10 बजे डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों का घरातियों से विवाद हो गया। लात-घूंसे चलने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे दुल्हन के भाई अजय पासवान पर बारातियों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। दुल्हन का मौसेरा भाई रामा पासवान (30) पुत्र बेचई पासवान निवासी कुरती रुद्रपुर देवरिया, बाराती अभिषेक पुत्र राम जन्म निवासी जोगिया रुद्रपुर देवरिया और पिंटू घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने बताया कि अजय के गले पर गहरे घाव का निशान था, जिससे साफ था कि किसी ने चाकू से हमला किया है। शोर सुनकर हम लोग दरवाजे की ओर भागे। घायल अजय के साथ तीन और लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले गए। जहां डॉक्टरों से डॉक्टरों ने अजय को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar