लेखपाल सुनील कुशवाहा की चौपाल में दो मामलों का निस्तारण



रिपोर्ट: के. एन. साहनी

कसया। उपजिलाधिकारी कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल के निर्देश पर ग्राम सभा बरवा सुखदेव में लेखपाल सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में कुल चार प्रकरण आए, जिनमें से दो वरासत संबंधी मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष दो प्रकरणों का निस्तारण प्रक्रिया में है।

चौपाल में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और एसडीएम कसया द्वारा चलाए जा रहे “प्रशासन आपके द्वार” अभियान से जनता को राहत मिल रही है और उन्हें बार-बार तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

ग्राम प्रधान अखिलेश चौहान ने चौपाल की पहल को स्वागत योग्य बताया और कहा कि गांव की समस्याओं का समाधान गांव में ही होना चाहिए। लेखपाल सुनील कुशवाहा ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी कोई भी राजस्व संबंधी समस्या सीधे उन्हें बताएं, ताकि समय से समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि हर शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन होगा।

चौपाल में योगेंद्र, परशुराम, नितेश, रविन्द्र, प्रहलाद राय, राजधारी, बिपिन, लक्ष्मण, माधव, गणेश, सुरेश, उमा, बिंटू राय सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।


Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar