राष्ट्र संत महंत अबैद्यनाथ जी की पूर्णतिथि पर हुआ भव्य आयोजन, संगठन को एकजुट रखने का संकल्प


राष्ट्र संत महंत अबैद्यनाथ जी की पूर्णतिथि पर हुआ भव्य आयोजन, संगठन को एकजुट रखने का संकल्प

पूज्य ब्रह्मालीन महंत अबैद्यनाथ जी महाराज की मनाई गई पूर्णतिथि


राष्ट्र संत महंत अबैद्यनाथ जी की पूर्णतिथि पर हुआ भव्य आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति का माल्यार्पण कर हुआ स्वागत

पडरौना। नगर के रामकोला रोड स्थित एक भव्य हाल में शुक्रवार को राष्ट्र संत महंत अबैद्यनाथ जी महाराज की पूर्णतिथि बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया था। पूरा हाल महाराज जी के चित्रों, पुष्पमालाओं और जयघोषों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ शक्ति प्रकोष्ठ एवं विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा पूज्य महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद राष्ट्र संत के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय भिखारी प्रजापति का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत में पूरे हाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

🗣 भिखारी प्रजापति (प्रदेश अध्यक्ष) ने कहा,
“राष्ट्र संत महंत अबैद्यनाथ जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का आदर्श उदाहरण है। हमारा संगठन हिन्दू समाज को संगठित करने और धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। हर गांव में संगठन को सक्रिय करना ही हमारी प्राथमिकता है।”

🗣 राजन जायसवाल (प्रदेश मंत्री) ने कहा,
“महंत जी का संदेश समाज में जागरूकता फैलाने का है। हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाकर संगठन को गांव-गांव तक ले जाना है।”

🗣 संदीप सिंह (जिला प्रभारी) बोले,
“कार्यक्रम में जिले के हर प्रकोष्ठ से उत्साहजनक भागीदारी रही। यह इस बात का प्रमाण है कि संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्र संत के विचारों को अपने जीवन में उतारने को तैयार हैं।”

🗣 संतोष जायसवाल (जिलाध्यक्ष) ने कहा,
“जिले के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं का जुटान इस बात का प्रमाण है कि संगठन की जड़ें मजबूत हैं। हम इसे और व्यापक बनाएंगे।”

🗣 काशीनाथ साहनी (वरिष्ठ समाजसेवी) ने कहा,
“महंत अबैद्यनाथ जी ने हमेशा समाज को एकजुट रखने का संदेश दिया। युवाओं को उनकी शिक्षा और राष्ट्रवाद की भावना को अपनाना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल का विशेष योगदान रहा। प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही और संभाग प्रभारी डॉ. कमलेश शाही ने भी राष्ट्र संत के विचारों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मातृ प्रकोष्ठ श्रीमती सपना श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री मातृ शक्ति प्रकोष्ठ श्रीमती मीरा दूबे, मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष पवन सिंह, युवा प्रकोष्ठ लक्ष्मण साहनी, गो रक्षा महामंत्री नागेंद्र पासवान, नगर प्रभारी ब्रजमोहन जायसवाल, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री दूधनाथ वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा सत्या, जिला मंत्री रविंद्र गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ जिला मंत्री जुगनू राय, गो रक्षा जिला मंत्री रामजीत यादव, जिला मंत्री राजकुमार जी, जिला उपाध्यक्ष राजेश साहनी, महिला प्रकोष्ठ जिला मंत्री सुगंती देवी, जिला महामंत्री योगेंद्र चौहान, गो रक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्र संत के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


Related Post

Leave a Comment