संयुक्त मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने थाना चौराखास का किया निरीक्षण

Spread the love

संयुक्त मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने थाना चौराखास का किया निरीक्षण

रजिस्टरों के अवलोकन के साथ सीसीटीवी, साइबर क्राइम सेक्शन एवं आईजीआरएस कार्यों की ली जानकारी

कुशीनगर। संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री जी. अक्षय दीपक द्वारा थाना चौराखास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार राहुल खरवार, राजस्व निरीक्षक (आरआई) संजय, लक्ष्मण तथा लेखपाल उपस्थित रहे।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने थाना परिसर में विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रजिस्टर संख्या-4, रजिस्टर संख्या-8 एवं ग्राम फ्लाईशीट का अवलोकन किया गया। संबंधित अभिलेखों में दर्ज विवरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, साइबर क्राइम सेक्शन तथा आईजीआरएस (IGRS) से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों से इन व्यवस्थाओं की कार्यप्रणाली एवं प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने रजिस्टर संख्या-4 को अद्यतन रखने तथा लंबित विवेचनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, कार्यों की नियमित निगरानी एवं लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

संयुक्त मजिस्ट्रेट के निरीक्षण से थाना स्तर पर अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: के. एन. साहनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *