थाना समाधान दिवस पर राजस्व मामलों की गंभीरता से हुई सुनवाई
नायब तहसीलदार संदीप यादव की देखरेख में भैंसहा सदर के पट्टे से जुड़े मामले का आपसी सहमति से निस्तारण
कसया। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को राजस्व एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों की गंभीरता से सुनवाई की गई। नायब तहसीलदार संदीप यादव की देखरेख में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक पहल की गई।


इसी क्रम में भैंसहा सदर क्षेत्र से पट्टे से संबंधित एक गंभीर मामला सामने आया। मामला एक कट्ठा जमीन से जुड़ा था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के आधार पर समाधान का रास्ता निकाला गया। दूसरे पक्ष द्वारा जमीन देने पर सहमति जताए जाने के बाद मामले का निस्तारण किया गया।
लेखपाल की पहल बनी पीड़ितों के लिए संजीवनी
राजस्व से जुड़े इस मामले में स्थानीय लेखपाल सुनील कुशवाहा की पहल महत्वपूर्ण रही। उनकी सक्रियता और प्रयास से पीड़ित पक्ष को राहत मिली तथा आपसी सहमति के आधार पर विवाद का समाधान संभव हो सका। समाधान दिवस में अधिकारियों ने राजस्व मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्षों की समस्याओं को सुना।
अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
समाधान दिवस पर थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय, कानूनगो ब्रजेश मणि त्रिपाठी, मार्कण्डेय मणि, शिव मुरारी लाल श्रीवास्तव, अजय लाल श्रीवास्तव, शीलेन्द्र दुबे, गुल्कशा खातून, विभा, निशा, रीमा, अनिल कुमार, अमित शुक्ला, सुनील कुशवाहा, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: के. एन. साहनी
