नवीन सब्जी मंडी के सामने सड़क में गड्ढा, हादसे का खतरा
🪙काशीनाथ साहनी जानकीनगर
🪩कसया से जानकीनगर ,
रवीन्द्र नगर धूस मिट मार्केट, टैगोर चौक दीवानी न्यायालय तक सड़क खराब हो गई।
पडरौना। पडरौना-कसया मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर जिओ पेट्रोल पंप के पास नवीन सब्जी मंडी के सामने सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और सवारी वाहनों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दिन के समय तो वाहन चालक किसी तरह गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय पर्याप्त रोशनी और गड्ढों की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर सवारी वाहनों और दोपहिया चालकों के लिए यह स्थान हादसे का कारण बन सकता है।
लोगों का कहना है कि इस मार्ग से जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी आए दिन गुजरते हैं, बावजूद इसके लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए।
एक दुकान के कारण सड़क हो रही क्षतिग्रस्त
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के किनारे संचालित एक दुकान के कारण भी सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। दुकान के आसपास पानी निकासी और सड़क की स्थिति प्रभावित होने से सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील होती जा रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच कराने की मांग की है।
