सारे पहरेदार सो गए, वासुदेव बनकर श्रीकृष्ण को लेकरसारे पहरेदार सो गए, वासुदेव बनकर श्रीकृष्ण को लेकर निकले थानाध्यक्ष निकले थानाध्यक्ष

Spread the love

सारे पहरेदार सो गए, वासुदेव बनकर श्रीकृष्ण को लेकर निकले थानाध्यक्ष
केएन साहनी | कुशीनगर
कुशीनगर के हनुमानगंज थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का नजारा श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया। जन्माष्टमी के अवसर पर थानाध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय ने वासुदेव की भूमिका निभाई और सिर पर टोकरी में बाल श्रीकृष्ण को लेकर थाने की हाजत से बाहर निकले।


पारंपरिक वेशभूषा में वासुदेव बने थानाध्यक्ष टोकरी में बाल श्रीकृष्ण को लेकर श्रद्धालुओं के साथ पैदल पास स्थित मंदिर परिसर पहुंचे। वहां भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।
इस दौरान थाने का वातावरण धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत रहा। जन्माष्टमी की कथा को जीवंत करते हुए ‘सारे पहरेदार सो गए’ का दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।
थाने में आयोजित इस अनूठे आयोजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। धार्मिक आस्था और परंपरा को जीवंत करने वाले इस आयोजन की लोगों ने सराहना की।

oplus_32

प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज श्री दिग्विजय नारायण राय जी कृष्ण को लेकर जेल से बाहर निकलते हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *