विदेशी आतंकी हमले में मारे गए कृष्णा गुप्ता के परिजनों को मिला 27 लाख का सहायता पैकेज



कुशीनगर से के. एन. साहनी की रिपोर्ट

कुशीनगर।
नाइजर देश में हुए आतंकी हमले में मारे गए कुशीनगर जनपद अंतर्गत सिधुआ बांगर निवासी स्वर्गीय कृष्णा गुप्ता के परिवार को Transrail Lighting Limited कंपनी द्वारा कुल 27 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह सहायता उनके बलिदान और सेवाओं के सम्मानस्वरूप प्रदान की गई है।

कंपनी द्वारा जारी सहायता पत्र के अनुसार, स्वर्गीय कृष्णा गुप्ता की पत्नी श्रीमती पुनिता देवी को कुल 12 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जिसमें से 5 लाख रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के रूप में होंगे, जिस पर ब्याज हर साल परिवार को मिलेगा। शेष धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है। ब्याज की पहली किश्त 12 माह के बाद दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, **स्वर्गीय कृष्णा गुप्ता की तीनों नाबालिग पुत्रियों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में **प्रत्येक को 5-5 लाख रुपये यानी कुल 15 लाख रुपये जमा कराए जाएंगे, जिससे उनके शिक्षा और भविष्य की जरूरतें पूरी हो सकें।

कुल मिलाकर कंपनी द्वारा परिजनों को ₹27 लाख की मानवीय सहायता दी जा रही है। यह सहायता पत्र कंपनी के प्रतिनिधि संदीप सिंह (कार्यकारी अधिकारी) द्वारा दिनांक 27 जुलाई 2025 को सौंपा गया। परिवार की ओर से प्रमोद मथलडिया ने यह पत्र प्राप्त करते हुए कंपनी के प्रति आभार जताया।

कंपनी के इस सराहनीय कदम से न केवल परिवार को संबल मिला है, बल्कि गांव व समाज में यह संदेश गया है कि संकट की घड़ी में संस्थान अपने कर्मचारियों के परिवारों के साथ खड़े रहते हैं।

(नोट: स्वर्गीय कृष्णा गुप्ता Transrail कंपनी में कार्यरत थे और हाल ही में नाइजर में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे।)


के. एन. साहनी
वरिष्ठ पत्रकार, सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar