विदेशी आतंकी हमले में मारे गए कृष्णा गुप्ता के परिजनों को कंपनी ने दिया पांच लाख रुपये का सहायता पैकेज

सिधुआ बांगर, कुशीनगर।
नाइजर देश में हुए आतंकी हमले में कुशीनगर जनपद निवासी स्वर्गीय कृष्णा गुप्ता की मृत्यु के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। Transrail Lighting Limited कंपनी ने दिवंगत कर्मचारी की सेवाओं को नमन करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती पुनिता देवी को पांच लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।

यह सहायता राशि सीधे पुनिता देवी के नाम दर्ज पंजाब नेशनल बैंक के खाते (खाता संख्या 1879000100381523, IFSC कोड PUNB0187900) में जमा की जाएगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह रकम एफ.डी. (फिक्स्ड डिपॉजिट) के रूप में पाँच वर्षों तक सुरक्षित रहेगी, और उस पर मिलने वाला ब्याज प्रत्येक वर्ष मृतक के परिवार को प्रदान किया जाएगा। पहली ब्याज किश्त 12 माह के पश्चात दी जाएगी।

इतना ही नहीं, स्वर्गीय कृष्णा गुप्ता की तीनों बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु कंपनी ने अलग से एक लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी स्वीकृत की है, जो शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं के लिए उपयोग में लाई जाएगी।

Transrail Lighting Limited की ओर से यह सहायता राशि संदीप सिंह, कार्यकारी अधिकारी के हस्ताक्षर से 27 जुलाई 2025 को स्वीकृत की गई। वहीं, मृतक के परिवार की ओर से प्रमोद मथलडिया ने यह सहायता पत्र प्राप्त किया और कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कंपनी के इस कदम से गांव के लोगों में राहत की भावना है। वहीं, दिवंगत कृष्णा गुप्ता के परिजनों ने कहा कि यह सहयोग न केवल आर्थिक सहारा है, बल्कि कृष्णा गुप्ता के योगदान का सम्मान भी है।

(नोट: स्वर्गीय कृष्णा गुप्ता की कुछ ही दिन पहले नाइजर में आतंकी हमले में मौत हो गई थी। वे Transrail कंपनी में कार्यरत थे।)


के. एन. साहनी
वरिष्ठ पत्रकार, सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment