कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने किया कई थानेदारों का कार्य क्षेत्र में फेरबदल”

थाना कसया में एक साथ बैठे पूर्व एस एच ओ ओमप्रकाश तिवारी एवं नवागत प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा

“कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने किया कई थानेदारों का फेरबदल”

किसी को मिली नई तैनाती तो किसी को आफिस में बुलाया गया.

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कई थानेदारों का किया फेरबदल, कसया थाना का प्रभार अमित शर्मा को मिला।

ओमप्रकाश तिवारी थाना रबिंन्द्र नगर के नये प्रभारी निरीक्षक.

रिपोर्ट: के. एन. सहानी, सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर

कुशीनगर। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शनिवार को कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया। इस प्रशासनिक फेरबदल में कसया थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी का स्थानांतरण थाना रविंद्र नगर धूस कर दिया गया है, जबकि उनके स्थान पर स्वाट प्रभारी रहे अमित शर्मा को कसया थाने की कमान सौंपी गई है।

इस अवसर पर कसया थाना परिसर में एक सादे समारोह में श्री तिवारी को विदाई दी गई और श्री शर्मा का पुलिस स्टाफ ने स्वागत किया।

नवागत प्रभारी अमित शर्मा ने चार्ज ग्रहण करने के बाद कहा, “जो जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक महोदय ने मुझे सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। कानून का सख्ती से अनुपालन कराऊंगा और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की हरसंभव कोशिश करूंगा।”

उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। वहीं, श्री तिवारी के शांत, सौम्य और अनुशासित कार्यशैली की सभी ने सराहना की।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar