राजकीय पौधशालाओं में अलग-अलग किस्म के पौधों के अलग रेट तय : विपिन उपाध्याय

कुशीनगर।
कुशीनगर जिला उद्यान कार्यालय पर तैनात सहायक उद्यान निरीक्षक विपिन उपाध्याय ने जानकारी दी कि इस वर्ष राजकीय पौधशालाओं में किसानों और वन प्रेमियों के लिए पर्याप्त पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी पौधों की कीमत उनकी किस्म के अनुसार तय की गई है, ताकि अच्छी गुणवत्ता के पौधे उचित दर पर उपलब्ध हो सकें।

विपिन उपाध्याय

उन्होंने बताया कि आम के पौधों के पुराने रेट ₹39 प्रति पौधा थे, जबकि नई किस्मों के लिए रेट ₹85 प्रति पौधा निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार अन्य फलों जैसे अमरूद, लीची, बेल, आंवला, कटहल, नींबू इत्यादि के पौधों के रेट उनकी किस्म व ग्राफ्टिंग तकनीक के अनुसार तय होते हैं।

विपिन उपाध्याय ने बताया कि सभी पौधे राजकीय पौधशालाओं से ही लिए जाएं, ताकि किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे उचित मूल्य पर मिल सकें और बाजार के दलालों से बचा जा सके। पौधों की गुणवत्ता, सही किस्म और उचित समय पर देखरेख के लिए उद्यान विभाग किसानों को तकनीकी सलाह भी देता है।

उन्होंने अपील की कि जिले के किसान और वन प्रेमी अधिक से अधिक पौधारोपण करें और राजकीय पौधशालाओं से ही पौधे प्राप्त करें। इससे जिले का हरित क्षेत्र बढ़ेगा और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।

संवाददाता — के. एन. साहनी
(कुशीनगर)

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar