प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. संपूर्णानंद मल्ल ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि 26 अगस्त 2026 तक उन्हें पुनर्बहाली का नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया, तो वह 27 अगस्त 2026 को तिरंगा सत्याग्रह करेंगे।

प्रेस क्लब गोरखपुर में मीडिया से बार्ता करते डॉoसंपूर्णानंद मल्ल

प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. संपूर्णानंद मल्ल ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि 26 अगस्त 2026 तक उन्हें पुनर्बहाली का नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया, तो वह 27 अगस्त 2026 को तिरंगा सत्याग्रह करेंगे।

उन्होंने कहा कि सत्याग्रह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और शासन से अपील की कि 27 अगस्त से पहले उनके मामले का समाधान करते हुए पुनर्बहाली का नियुक्ति पत्र जारी किया जाए।

प्रेस कांफ्रेंस में रहे मौजूद

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डॉ. संपूर्णानंद मल्ल के साथ राजेश्वर पाण्डेय, रामचंद्र दुबे, नरसिंह प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, राजकुमार साहनी, बुद्धिराम चौधरी, कौशल किशोर, सर्वजीत चौहान और अंशुमान पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. मल्ल ने अपने पक्ष से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों और तथ्यों को पत्रकारों के सामने रखते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग दोहराई।

हालांकि, डॉ. मल्ल द्वारा लगाए गए आरोपों पर विश्वविद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Related Post

Leave a Comment