कप्तानगंज में पैर में गोली लगने की सूचना संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
कुशीनगर। थाना कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम सोहनी निवासी गोपाल दुबे पुत्र अमित दुबे के पैर में गोली लगने की सूचना से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। घटना की सूचना 20 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। अब पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।
उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी कसया डॉ. अजय कुमार सिंह ने पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
