जानकीनगर के लाल बालाजी को बिहार से सकुशल बरामद करने में रवींद्र नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,,

पिता संदीप शर्मा उनकी पत्नी का आँखो तारा का बालाजी
अनिल सिंह एस ओ रबिंद्र नगर धुस एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार अपहृत बच्चे साथ
यही है आरोपी

जानकीनगर के लाल बालाजी को बिहार से सकुशल बरामद करने में रवींद्र नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,,
रिपोर्ट: के. एन. साहनी | सच्ची रिपोर्ट
कुशीनगर। नागपंचमी के दिन जानकीनगर निवासी संदीप शर्मा के करीब तीन वर्षीय पुत्र बालाजी उर्फ अतुल के लापता होने से परिवार में मचे कोहराम के बीच रवींद्र नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को बिहार से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के मिलते ही परिवार की खुशियां लौट आईं और मां-बाप भावुक हो उठे।
जानकारी के अनुसार जानकीनगर निवासी संदीप शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा का करीब तीन वर्षीय पुत्र बालाजी उर्फ अतुल को ग्राम सोनारिया निवासी अजीत दुबे के ट्रैक्टर चालक राम मिलन पुत्र राधाकृष्ण यादव निवासी बगहवा, थाना धनहा, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार द्वारा ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।
बताया गया कि शाम करीब 5 बजे थाना रवींद्र नगर पुलिस को मामले की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ तत्काल सक्रिय हो गए। पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क को अहम सुराग बनाते हुए तकनीकी माध्यम से लोकेशन का पता लगाया और टीम बिहार तक पहुंची।
पुलिस टीम ने बच्चे के पिता संदीप शर्मा और दादा सुभाष शर्मा को साथ लेकर बिहार के बगहवा क्षेत्र से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बालक को उसके पिता संदीप शर्मा के सुपुर्द कर दिया गया।
बच्चे को देखकर मां की आंखों से छलके आंसू
बालक के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चे की मां उसे देखकर भावुक हो गईं। परिजनों के मुताबिक उन्हें कुछ समय तक विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनका लाल सुरक्षित वापस मिल गया है। खुशी और भावुकता के कारण मां की हालत ऐसी हो गई कि वह बार-बार बेहोश होने लगीं।
पुलिस की तत्परता की हो रही सराहना
बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद पिता संदीप शर्मा ने रवींद्र नगर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।
इस पूरी कार्रवाई का श्रेय पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम की तत्परता और तकनीकी सूझबूझ को दिया जा रहा है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बिहार तक पहुंचकर बच्चे को सकुशल बरामद किया गया।
नागपंचमी के दिन परिवार से छिनी खुशियां कुछ ही घंटों में वापस लौट आईं। अपने लाल को गोद में पाकर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

Related Post

Leave a Comment