कुशीनगर में तीन प्रमुख प्राथमिकताओं पर काम करेंगे नवागत ARTO डॉ. दिलीप कुमार गुप्त

कुशीनगर में तीन प्रमुख प्राथमिकताओं पर काम करेंगे नवागत ARTO डॉ. दिलीप कुमार गुप्त,,
राजस्व वसूली पूरी कराना, मानक विहीन स्कूल वाहनों पर कार्रवाई और ओवरलोडिंग पर जीरो टॉलरेंस
कुशीनगर। प्रतापगढ़ से स्थानांतरण होकर कुशीनगर पहुंचे नवागत एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्त ने पदभार संभालते ही परिवहन व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में मुख्य रूप से तीन प्रमुख बिंदुओं पर विशेष रूप से काम किया जाएगा।
पहली प्राथमिकता राजस्व वसूली पूरी कराना है। परिवहन विभाग के बकायेदार वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बकायेदारों से अपील की है कि समय रहते स्वेच्छा से अपना बकाया राजस्व जमा कर दें, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके।
दूसरी प्राथमिकता स्कूली वाहनों की सुरक्षा और मानकों का पालन है। डॉ. गुप्त ने स्पष्ट किया कि स्कूल वाहनों के फिटनेस, पंजीकरण और निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच को गंभीरता से लिया जाएगा। जो वाहन निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें सड़क पर संचालित नहीं होने दिया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
तीसरी प्राथमिकता ओवरलोडिंग पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने साफ कहा कि क्षमता से अधिक माल लादकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोडिंग न केवल परिवहन नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और सड़क क्षति का भी बड़ा कारण बनती है।
अंडरलोड वाहनों को प्रोत्साहित करने की अपील
नवागत एआरटीओ ने वाहन संचालकों से अपील की कि वे अंडरलोड वाहनों का संचालन करें और निर्धारित क्षमता के अनुसार ही माल परिवहन करें। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने वाले वाहन संचालक विभाग के साथ सहयोग करें और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
डॉ. दिलीप कुमार गुप्त ने स्पष्ट संकेत दिया कि परिवहन विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य केवल चालान और राजस्व वसूली तक सीमित नहीं होगा, बल्कि सड़क सुरक्षा, स्कूली बच्चों की सुरक्षा और नियमों के अनुरूप परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।
अब देखना होगा कि नवागत एआरटीओ की इन तीन प्राथमिकताओं का जमीनी स्तर पर कितना प्रभाव दिखाई देता है।

Related Post

Leave a Comment

कुशीनगर में तीन प्रमुख प्राथमिकताओं पर काम करेंगे नवागत ARTO डॉ. दिलीप कुमार गुप्त,,राजस्व वसूली पूरी कराना, मानक विहीन स्कूल वाहनों पर कार्रवाई और ओवरलोडिंग पर जीरो टॉलरेंसकुशीनगर। प्रतापगढ़ से स्थानांतरण होकर कुशीनगर पहुंचे नवागत एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्त ने पदभार संभालते ही परिवहन व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने … Read more