जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुन एसडीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कसया। तहसील कसया में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “हर पीड़ित का दर्द सुनना हम सबकी जिम्मेदारी है। जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि उसका उचित समाधान सुनिश्चित करना है।”
जनसुनवाई कक्ष में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखीं। एसडीएम ने फरियादियों की बात ध्यानपूर्वक सुनने के साथ ही प्रस्तुत दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी क्रम में थाना पटहेरवा क्षेत्र के एक गांव से पति-पत्नी अपनी शिकायत लेकर एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा के समक्ष पहुंचे। दंपती ने आरोप लगाया कि उनके मकान का जंगला तोड़ दिया गया है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फरियादियों द्वारा प्रस्तुत फोटो को देखने के बाद एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पटहेरवा के प्रभारी निरीक्षक (SHO) को मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर नियमानुसार निस्तारण करने का निर्देश दिया।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें और फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
एसडीएम के इस रुख से फरियादियों में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ता दिखाई दिया। जनसुनवाई में अधिकारियों द्वारा शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेने और संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए जाने से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।
जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुन एसडीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar