सड़क दुर्घटनाएं रोकनी हैं तो रफ्तार कम करनी होगी

सड़क दुर्घटनाएं रोकनी हैं तो रफ्तार कम करनी होगी,,
सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर
कुशीनगर जनपद में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। यदि हम वास्तव में इन हादसों को रोकना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। चौक-चौराहों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन की गति अवश्य कम करें।
याद रखें, खतरा पैदल चलने वाले से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार वाहन से होता है। सड़क पार करने वाला व्यक्ति अचानक सामने आ सकता है। ऐसे में यदि वाहन तेज गति में होगा तो चालक चाहकर भी समय पर नियंत्रण नहीं कर पाएगा और दुर्घटना हो सकती है।
कुशीनगर यातायात प्रशासन की ओर से सभी वाहन चालकों से अपील है कि पडरौना–कसया मार्ग, पडरौना–कप्तानगंज मार्ग, मथौली–हाटा मार्ग तथा हाटा–तमकुहीराज मार्ग पर पड़ने वाले बाजारों और चौराहों पर विशेष सावधानी बरतें। इन स्थानों पर हमेशा लोगों की आवाजाही रहती है और सड़क पार करना सामान्य बात है। तेज रफ्तार ऐसे क्षेत्रों में जानलेवा साबित हो सकती है।
यदि आप बाइक चला रहे हैं, तो किसी भी चौराहे या बाजार के पास पहुंचने से पहले अपनी गति 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर लें। यही नियम कार, बस, ट्रक और अन्य सभी बड़े वाहनों पर भी समान रूप से लागू होता है।
कुशीनगर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक है। इन हादसों को कम करने का सबसे प्रभावी उपाय है—वाहनों की गति नियंत्रित रखना और यातायात नियमों का पालन करना।
धीमी रफ्तार, सुरक्षित सफर।
आपकी एक छोटी-सी सावधानी किसी परिवार की खुशियां बचा सकती है।
— सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment