सुनील कुमार शुक्ल का ऐलान—कुशीनगर के अधिकारों के लिए दिल्ली में होगा जनआंदोलन

सुनील कुमार शुक्ल का ऐलान—कुशीनगर के अधिकारों के लिए दिल्ली में होगा जनआंदोलन
नई दिल्ली/कुशीनगर। वरिष्ठ अधिवक्ता, इलाहाबाद हाई कोर्ट एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुनील कुमार शुक्ल ने घोषणा की है कि 18 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुशीनगर की जनसमस्याओं को लेकर सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। उनका कहना है कि यह आंदोलन जिले के विकास, जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर किया जा रहा है।
सुनील कुमार शुक्ल ने कहा कि कुशीनगर आज भी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, रोजगार, किसानों की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं के मामले में अपेक्षित विकास से वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और सरकारों ने समय-समय पर बड़े वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
उन्होंने कहा कि सत्याग्रह का उद्देश्य किसी व्यक्ति या दल का विरोध नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से सरकार का ध्यान कुशीनगर की समस्याओं की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने जिले के युवाओं, किसानों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों से आंदोलन में शामिल होकर जनहित की आवाज़ बुलंद करने की अपील की।
शुक्ल ने कहा कि यदि सरकार मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आगे भी संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जंतर-मंतर से उठने वाली यह आवाज़ कुशीनगर के विकास की दिशा में नई पहल साबित होगी।
रिपोर्ट: के एन साहनी
सच्ची रिपोर्ट

Related Post

Leave a Comment