आयुष्मान कार्डधारकों के लिए वरदान बना अरहन्त अस्पताल, आधुनिक तकनीक से हो रहे सफल ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन,,


आयुष्मान कार्डधारकों के लिए वरदान बना अरहन्त अस्पताल, आधुनिक तकनीक से हो रहे सफल ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन,,


कसया (कुशीनगर), संवाददाता।
कसया स्थित अरहन्त अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनता जा रहा है। अस्पताल में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार खरवार (एमबीबीएस, डी. ऑर्थो) के नेतृत्व में आयुष्मान कार्डधारकों का निर्धारित योजना के तहत ऑपरेशन एवं उपचार किया जा रहा है।
अस्पताल में फ्रैक्चर, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, जोड़ों की गंभीर चोट, हड्डी संबंधी अन्य जटिल बीमारियों का आधुनिक तकनीक से उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा 24 घंटे आपातकालीन सेवा, एक्स-रे, ओपीडी, प्लास्टर, फिजियोथेरेपी और ऑपरेशन की सुविधा भी मरीजों को मिल रही है।
डॉ. पवन कुमार खरवार ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों का उपचार सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और पैकेज के अनुसार किया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अरहन्त अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता से अब गंभीर हड्डी रोगों के इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम हो गई है।
– संवाददाता: के. एन. साहनी
हिंदुस्तान, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment

आयुष्मान कार्डधारकों के लिए वरदान बना अरहन्त अस्पताल, आधुनिक तकनीक से हो रहे सफल ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन,, कसया (कुशीनगर), संवाददाता।कसया स्थित अरहन्त अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनता जा रहा है। अस्पताल में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार खरवार (एमबीबीएस, डी. … Read more