सपा नेता संतोष यादव का जनसंपर्क कार्यक्रम, पीडीए चेतना यात्रा को मिला ग्रामीणों का समर्थन

सपा नेता संतोष यादव का जनसंपर्क कार्यक्रम, पीडीए चेतना यात्रा को मिला ग्रामीणों का समर्थन

कुशीनगर के ग्राम पंचायत खरदेवा के टोला पिपरासी सहजवालिया में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष यादव ने पीडीए चेतना जनसंपर्क यात्रा के तहत व्यापक जनसंपर्क किया।
इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें अपना आशीर्वाद एवं समर्थन प्रदान किया।
संतोष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, सामाजिक न्याय और विकास के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प लेने की अपील की।
जनसंपर्क यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Post

Leave a Comment