जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था होगी सर्वोच्च प्राथमिकता : सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह


जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था होगी सर्वोच्च प्राथमिकता : सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह

कसया, कुशीनगर। कसया के नवागत क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉ. अजय कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
वर्ष 2008 बैच के पीपीएस अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह मूल रूप से वाराणसी के निवासी हैं। उनकी पहली नियुक्ति वर्ष 2013 में बलिया जनपद में हुई थी। विभिन्न जनपदों में सेवा देने के बाद 19 जून 2025 को उनका स्थानांतरण कुशीनगर हुआ, जहां उन्होंने पहले पड़रौना सदर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने उन्हें कसया का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया।
सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। अपराध नियंत्रण, पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने का प्रयास, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना तथा संवेदनशील पुलिसिंग उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Post

Leave a Comment