हमारी प्राथमिकता ग्राम सभा का विकास, यही मेरा लक्ष्य” – ग्राम प्रधान रचना सिंह

हमारी प्राथमिकता ग्राम सभा का विकास, यही मेरा लक्ष्य” – ग्राम प्रधान रचना सिंह,,
पडरौना (कुशीनगर)।
ग्राम पंचायत शामपुर हतवा की ग्राम प्रधान रचना सिंह, पत्नी संतोष सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ग्राम सभा का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने बताया कि गांव के प्रत्येक परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना, स्वच्छता, बेहतर सड़क, शुद्ध पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी कार्ययोजना का प्रमुख हिस्सा है।
रचना सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत का विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति को सम्मान के साथ बेहतर जीवन उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग और सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही एक आदर्श ग्राम पंचायत का निर्माण संभव है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत में पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य किए जाएंगे तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की समस्याओं का त्वरित समाधान और सभी वर्गों के हितों का संरक्षण उनकी प्राथमिकता रहेगी।
ग्राम प्रधान ने कहा, “हमारी प्राथमिकता ग्राम सभा का विकास है। गांव का हर परिवार खुशहाल और आत्मनिर्भर बने, यही मेरा लक्ष्य और संकल्प है।”

Related Post

Leave a Comment