डीजे संचालकों पर हुई बड़ी कार्रवाई, 60 मुकदमे दर्ज

डीजे संचालकों पर हुई बड़ी कार्रवाई, 60 मुकदमे दर्ज
कुशीनगर। ध्वनि प्रदूषण और न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर 60 डीजे संचालकों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
एसपी केशव कुमार ने कहा कि किसी भी डीजे संचालक को अत्यधिक कंपन (वाइब्रेशन) और निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि के साथ साउंड सिस्टम संचालित करने की अनुमति नहीं है। ऐसे मामलों में पुलिस तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमों में ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम-2000, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
जनपद पुलिस का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण के किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा, ताकि आमजन को शोर प्रदूषण से राहत मिल सके और न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो।
रिपोर्ट : के. एन. साहनी
सच्ची रिपोर्ट न्यूज, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment