मुहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया।

मुहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, जानकी नगर चौराहे पर हुआ ताजियों का मिलन

(केoएनoसाहनी एडिटर)

कुशीनगर। मुहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार को जनपद मुख्यालय स्थित जानकी नगर चौराहे पर विभिन्न गांवों से आए ताजियों का भव्य मिलन हुआ। इस दौरान क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह एवं भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

मुहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। ताजियेदारों ने कई दिनों तक अथक परिश्रम कर आकर्षक एवं कलात्मक ताजियों का निर्माण एवं सजावट की। जानकी नगर चौराहे पर पहुंचने के बाद विभिन्न गांवों के ताजियों का मिलन कराया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

पकड़ी बुजुर्ग, पलिया, सांडी बुजुर्ग, चौपरिया, सोहनारिया, मिल्की, अर्जुनहा, बाजुपट्टी, बैजनाथपुर, घेरा तथा धर्मपुर खुर्द सहित विभिन्न गांवों के अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब एवं अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना रविंद्र नगर धूस की पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थानाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में संभाली गई। उनके साथ एसएसआई सूर्यभान यादव, एसआई भारत विशाल, एसआई सत्यप्रकाश तिवारी, दीवान उपेंद्र यादव, महिला उपनिरीक्षक प्रीति वर्मा तथा अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे।

ताजिया जुलूस जानकी नगर से होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ मुहर्रम का आयोजन संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देखने को मिला।

क्षेत्र के आम जनता भी बड़ी संख्या में ताजिया जुलूस में शामिल रही तथा पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया।

Related Post

Leave a Comment