भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, प्रधानमंत्री को संबोधित सामूहिक ज्ञापन कल जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा
कुशीनगर। बिहार में हुई कथित पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी की मृत्यु के मामले को लेकर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के नेशनल लीगल सेक्रेटरी एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी सुनील कुमार शुक्ल के नेतृत्व में एक सामूहिक ज्ञापन सोमवार को जिलाधिकारी कुशीनगर के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि भरत तिवारी की मृत्यु से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर विभिन्न स्तरों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ समाचार एवं सोशल मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि उन्होंने आत्मसमर्पण करने का प्रयास किया था, जबकि घटना के संबंध में कई तथ्यों को लेकर भी चर्चा जारी है। ऐसी स्थिति में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी जांच कराना आवश्यक है, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें और किसी भी प्रकार की भ्रांति समाप्त हो सके।
ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए तथा जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। यदि जांच में किसी भी स्तर पर नियमों अथवा कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।
सुनील कुमार शुक्ल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का शासन और मानवाधिकारों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी संवेदनशील घटना में सत्य की स्थापना तथा न्याय सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक होती है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि मामले की सच्चाई सामने लाना और न्यायिक प्रक्रिया में जनता के विश्वास को मजबूत करना है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता एवं नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी कुशीनगर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी जाएगी।
रिपोर्ट: के. एन. साहनी
भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, प्रधानमंत्री को संबोधित सामूहिक ज्ञापन कल जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar