माता श्री साड़ी सेंटर : आधुनिक वस्त्रों का भरोसेमंद प्रतिष्ठान

माता श्री साड़ी सेंटर : आधुनिक वस्त्रों का भरोसेमंद प्रतिष्ठान


रबिंद्र नगर धूस (कुशीनगर)। जिला मुख्यालय के समीप स्थित माता श्री साड़ी सेंटर आज क्षेत्र के लोगों के लिए आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण वस्त्रों का प्रमुख केंद्र बन चुका है। इस प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर श्री दिनेश मिश्रा ने लोगों की जरूरतों को समझते हुए वर्ष 2019 में अपनी माता के नाम पर इस दुकान की स्थापना की थी।
श्री मिश्रा ने बताया कि पहले क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह, तिलक, मांगलिक कार्यक्रमों तथा अन्य विशेष अवसरों के लिए कपड़ों की खरीदारी हेतु पडरौना या गोरखपुर जाना पड़ता था। लोगों की इस समस्या को देखते हुए उन्होंने रबिंद्र नगर धूस में ही एक ऐसे प्रतिष्ठान की शुरुआत की, जहां ग्राहकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक वस्त्र उपलब्ध हो सकें।
वर्ष 2019 में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुआ यह प्रतिष्ठान अब अपने आठवें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। यहां महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के परिधानों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। प्रतिष्ठान पर लक्ष्मीपति, सुभाष, कृष्णनंदन, कायन, सत्यबचन सहित विभिन्न नामी कंपनियों की साड़ियां उपलब्ध हैं। वहीं सियाराम, रेमंड, ग्वालियर, विमल आदि ब्रांडों की शर्टिंग-शूटिंग भी ग्राहकों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाती है।
इसके अलावा दुल्हन एवं दूल्हे के विशेष परिधान, खादी वस्त्र, सभी रंगों की मैचिंग सामग्री तथा विवाह एवं अन्य समारोहों से जुड़े कपड़ों की विस्तृत रेंज भी यहां उपलब्ध है।
प्रोपराइटर दिनेश मिश्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि ग्राहकों का विश्वास जीतना है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य हर वर्ग के लोगों को अच्छे और गुणवत्तापूर्ण कपड़े उपलब्ध कराना है, ताकि ग्राहकों का विश्वास हमारे प्रतिष्ठान से हमेशा बना रहे। यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।”
गुणवत्ता, उचित मूल्य और ग्राहकों के प्रति समर्पण के कारण माता श्री साड़ी सेंटर आज क्षेत्र के लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

Related Post

Leave a Comment