आधुनिक वाटर पार्क, ग्रामीण अंचल के बच्चों की पहली पसंद बना बालकेशा रिसॉर्ट

आधुनिक वाटर पार्क, ग्रामीण अंचल के बच्चों की पहली पसंद बना बालकेशा रिसॉर्ट

अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में दी जा रही तैराकी की ट्रेनिंग, कम शुल्क में मिल रही बेहतर सुविधाएं

कुशीनगर(जगदीश सिंह)
नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र के रधिया देवरिया स्थित बालकेशा रिसॉर्ट में संचालित आधुनिक स्विमिंग पूल एवं वाटर पार्क इन दिनों ग्रामीण अंचल के बच्चों और युवाओं की पहली पसंद बन गया है। गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में बच्चे यहां पहुंचकर तैराकी का आनंद लेने के साथ-साथ प्रशिक्षित कोचों से तैराकी की बारीकियां सीख रहे हैं। मनोरंजन और खेल गतिविधियों के साथ यह केंद्र बच्चों की प्रतिभा निखारने का भी माध्यम बन रहा है।
रिसॉर्ट प्रबंधन के अनुसार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक तैराकी प्रशिक्षण एवं वाटर पार्क की सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। मात्र 100 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क में बच्चों और युवाओं को आधुनिक सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी आसानी से यहां पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। यहां अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों को तैराकी के आधुनिक तरीके सिखाए जाते हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रत्येक बैच पर प्रशिक्षकों की विशेष निगरानी रहती है, जिससे अभिभावकों में भी विश्वास बढ़ा है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का पंजीकरण कराकर उन्हें नियमित प्रशिक्षण दिला सकते हैं। रिसॉर्ट में स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। हाईजीन वाटर सिस्टम, आधुनिक स्लाइड्स तथा नियमित जल शुद्धिकरण व्यवस्था के कारण यह वाटर पार्क क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां आने वाले बच्चों का कहना है कि साफ-सुथरा वातावरण, स्वच्छ पानी और प्रशिक्षकों का सहयोग उन्हें बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करता है।रिसॉर्ट के संचालक एवं पूर्व प्रधान रामआशीष सिंह ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और बेहतर प्रशिक्षण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए अनुभवी प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। समय-समय पर पानी को फिल्टर किया जाता है तथा पूरे परिसर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक कारणों से इस सुविधा से वंचित न रहे और कम शुल्क में बेहतर मनोरंजन व प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। रिसॉर्ट में प्रशिक्षक शिवशंकर यादव और मार्कण्डेय यादव सहित दर्जनों कर्मचारी एवं स्टाफ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं। यही कारण है कि बालकेशा रिसॉर्ट कम समय में ही हाटा क्षेत्र तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों के बच्चों और युवाओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है।

Related Post

Leave a Comment