25 मई की रात मौसम अलर्ट के संकेत से कुशीनगर में हलचल

25 मई की रात मौसम अलर्ट के संकेत से कुशीनगर में हलचल
कुशीनगर।
25 मई की रात अचानक मोबाइल फोन पर आए मौसम विभाग के इमरजेंसी अलर्ट ने पूरे जनपद में हलचल मचा दी। रात करीब 2 बजे लोगों के मोबाइल पर तेज सायरन जैसी आवाज के साथ आंधी-पानी और खराब मौसम की चेतावनी दिखाई देने लगी। अचानक बज रहे अलर्ट से कई लोग नींद से जाग गए और घबराहट का माहौल बन गया।
लोगों का कहना था कि रात के सन्नाटे में मोबाइल से लगातार बज रही चेतावनी ध्वनि सुनकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी बड़े खतरे की सूचना दी जा रही हो। कई लोगों ने इसे पहली बार अनुभव किया, जिससे परिवारों में चिंता बढ़ गई। हालांकि कुछ देर बाद लोगों को समझ आया कि यह मौसम विभाग द्वारा सुरक्षा और सतर्कता के उद्देश्य से भेजा गया अलर्ट था।
इधर, जिला प्रशासन की ओर से भी लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई। महेंद्र सिंह तंवर द्वारा लगातार मौसम विभाग की गतिविधियों पर नजर रखते हुए सूचना विभाग और मीडिया के माध्यम से जनहित की सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
अगर आपके मोबाइल पर भी 25 मई की रात ऐसा मौसम अलर्ट आया हो, तो अपने अनुभव साझा करें।
रिपोर्ट: के एन साहनी, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment