नेपाल के कलैया नगर में डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी हुए सम्मानित

नेपाल के जिला फेटा वारा स्थित कलैया नगर के वाणिज्य परिषद सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान पडरौना कुशीनगर निवासी डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी “ओम” को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नेपाल भोजपुरी फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ. विजय किशोर पाण्डेय सहित अन्य सम्मानित अतिथियों ने डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भोजपुरी भाषा, साहित्य एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में भारत और नेपाल के कई साहित्यकार, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत-नेपाल की सांस्कृतिक और भाषाई एकता को मजबूत करने में भोजपुरी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी “ओम” का सम्मान दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।