कुशीनगर में बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था पर फूटा फूलबदन कुशवाहा का गुस्सा,

कुशीनगर में बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था पर फूटा फूलबदन कुशवाहा का गुस्सा,

उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में 73 वाँ जनपद  कुशीनगर है जहां सबसे अधिक मौतें हो रही है


“नो हेलमेट-नो पेट्रोल और चालान अभियान सिर्फ दिखावा, आखिर विभाग क्या कर रहा है?”

कुशीनगर। जनपद में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या पर उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने कड़ी चिंता व्यक्त करते हुए यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने आवास से सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से सुरक्षित यात्रा करने की अपील की, वहीं प्रशासन और यातायात विभाग को भी चौकन्ना होकर सख्त कार्रवाई करने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि जनपद कुशीनगर की सड़कों पर प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में मौत के आंकड़े बेहद भयावह और चिंताजनक हैं। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना, नाबालिग युवक-युवतियों द्वारा बाइक और अन्य वाहन दौड़ाना हादसों की बड़ी वजह बन चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में विफल नजर आ रहा है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई न होना अब लोगों की मानसिकता में लापरवाही को बढ़ावा दे रहा है। “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” जैसे स्लोगन सिर्फ दिखावा बनकर रह गए हैं। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान की बात भी अब जमीन पर दिखाई नहीं देती। वहीं बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर वाहन जब्ती जैसी कार्रवाई भी केवल कागजों तक सीमित नजर आ रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यातायात विभाग किस नियम का पालन करा रहा है? कसया के मुख्य बाजार में घंटों जाम लगा रहता है। सपहा रोड पर निकलना मुश्किल हो गया है। छावनी से बड़ी नहर तक लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। सुभाष चौक से रामकोला रोड और तिलक चौक से रेलवे क्रासिंग तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि केवल जागरूकता अभियान चलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी जरूरी है।

अंत में उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा, “हमें सुरक्षित रहना है, सुरक्षित यात्रा करना है। थोड़ी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है।”

रिपोर्ट : के एन साहनी
कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment