कुशीनगर पुलिस में सुदृढ़ न्यायालयीन पैरवी का अभियान



केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा न्यायालयीन कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।
आज दिनांक 21 मई 2026 को जनपद के समस्त थानों के पैरोकारों (न्यायालय/डाक) को पुलिस अधीक्षक द्वारा विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। इस दौरान न्यायालय में लंबित मुकदमों की प्रभावी पैरवी, डाक प्रबंधन, आवश्यक प्रपत्रों की सुरक्षा तथा समयबद्ध प्रस्तुतीकरण के संबंध में विस्तार से दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही डाक एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों के सुरक्षित रखरखाव हेतु उच्च गुणवत्ता वाले बैग भी वितरित किए गए, जिससे न्यायालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित हो सके।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि न्यायालयीन कार्यवाही एवं डाक प्रबंधन पुलिस व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके सुव्यवस्थित संचालन से मुकदमों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित होगी तथा जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने सभी पैरोकारों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि “जनपद कुशीनगर पुलिस निरंतर सुधार के साथ आमजन की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।”
इस अवसर पर सिद्धार्थ वर्मा, कुन्दन सिंह, उमेश चन्द्र भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Comment