जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, फाजिलनगर नगर पंचायत पहुंचे उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह “बघेल”
रिपोर्ट : के एन साहनी
तहसील कसया क्षेत्र में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह “बघेल” राजस्व टीम के साथ फाजिलनगर नगर पंचायत पहुंचे, जहां जनगणना कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया।
बताया गया कि वर्तमान समय में स्वगणना का कार्य प्रगति पर है, जबकि आगामी 22 मई से 20 जून तक मकान गणना कार्य संपन्न कराया जाएगा। जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु तहसील कसया में कुल 798 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। वहीं नगर पालिका परिषद कुशीनगर में 232 तथा फाजिलनगर नगर पंचायत में 32 प्रगणक लगाए गए हैं।
प्रशासन द्वारा प्रगणकों को आवश्यक किट एवं ड्यूटी वितरण कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी डॉ. बघेल ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
