जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव का एक वर्ष का कार्यकाल रहा सराहनीय

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव का एक वर्ष का कार्यकाल रहा सराहनीय
कुशीनगर। जनपद में जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में कार्यरत रमाशंकर यादव का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यों के लिए चर्चा में रहा। उनके नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में तेजी आई तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभ दिलाने का प्रयास किया गया।
रमाशंकर यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति, पारिवारिक लाभ योजना, शादी अनुदान सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष रुचि दिखाई। विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने के कारण उनकी कार्यशैली की सराहना होती रही।
उनके कार्यकाल में विभागीय कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी संचालन पर बल दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए भी विशेष अभियान चलाए गए।
श्री यादव मूल रूप से वाराणसी (बनारस) के निवासी हैं तथा सोनभद्र जनपद से स्थानांतरण होकर कुशीनगर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरल स्वभाव और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील कार्यशैली के कारण उन्होंने कम समय में ही अपनी अलग पहचान बनाई है।
रिपोर्ट : के एन साहनी

रमाशंकर यादव

जिला समाज कल्याण अधिकारी कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment