भोजन पर बुलाकर मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

भोजन पर बुलाकर मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
कप्तानगंज, कुशीनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम वसहीया उर्फ कप्तानगंज बभनौली में शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि भोजन पर बुलाने के बाद उनके साथ मारपीट की गई और पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार, बीते 8 मई 2026 को बलिस्टर यादव की पुत्री की शादी थी। इसी दौरान अर्जुन पुत्र राजेंद्र ,प्रेम पुत्र रोहित को भोजन के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि भोजन करने के बाद अर्जुन चारपाई पर बैठा था, तभी बलिस्टर यादव पुत्र रामदास ने उसे उठने के लिए कहा और कथित तौर पर चारपाई सहित उठा कर नीचे गिरा दिया। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट में बदल गया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि अर्जुन को बचाने के लिए बिर्जुन पुत्र राजेंद्र, गोलू पुत्र जंगी तथा अजय पुत्र रामनिवास पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें भी मारना-पीटना शुरू कर दिया।
मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष ने मनोज यादव, धनराज पुत्र चंद्रदेव, चंद्रदेव पुत्र रामदास, बलिस्टर पुत्र रामदास तथा कनीक लाल पुत्र बिकाऊ यादव पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें भोजन के बहाने बुलाकर हमला किया गया।
घटना के बाद पुलिस ने बलिस्टर यादव की तहरीर पर थाना कप्तानगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने बिना उनकी बात सुने एकतरफा कार्रवाई की है। राजेंद्र प्रसाद हरिजन ने बताया कि मामला मामूली था, लेकिन उसे बढ़ा दिया गया और अब पुलिस उनके परिवार के लड़कों को परेशान कर रही है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Related Post

Leave a Comment