फैसी रेडीमेड एवं वस्त्रालय: कम दाम में बेहतर गुणवत्ता के कपड़ों का भरोसेमंद केंद्र
कुशीनगर। क्षेत्र के बांडी पुल स्थित सम्राट कटरा में संचालित फैसी रेडीमेड एवं वस्त्रालय बीते 25 वर्षों से ग्राहकों की सेवा में समर्पित होकर अपनी अलग पहचान बना रहा है। दुकान के प्रॉपराइटर शमशुल अंसारी ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को सस्ते दामों पर अच्छी गुणवत्ता के कपड़े उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि दुकान पर हर वर्ग और हर आयु के लोगों के लिए कपड़ों का विशेष संग्रह उपलब्ध है। आधुनिक फैशन को ध्यान में रखते हुए यहां लेटेस्ट डिजाइनों के कपड़े रखे जाते हैं, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार आसानी से चयन कर सकें।
शमशुल अंसारी ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है। दुकान में बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है, जिससे खरीदारी के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी ग्राहक असंतुष्ट न लौटे।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि एक बार दुकान पर आकर सेवा का अवसर अवश्य दें और सस्ते व अच्छे कपड़ों के आकर्षक संग्रह का लाभ उठाएं।

