पुतला दहन के दौरान झुलसीं भाजपा विधायक, हालचाल जानने पहुंचे अखिलेश यादव

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ


लखनऊ | संवाददाता टीपी सिंह
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला जलाने के दौरान एक अप्रत्याशित घटना सामने आई, जिसमें पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि पुतला दहन के दौरान आग की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी जैसे ही अखिलेश यादव को हुई, वह स्वयं अस्पताल पहुंचकर अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना।
राजनीति से ऊपर उठकर दिखाई संवेदनशीलता
अखिलेश यादव ने अनुपमा जायसवाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और डॉक्टरों से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान उन्होंने मानवता के नाते सहयोग का संदेश भी दिया।


विधायक का इलाज जारी
डॉक्टरों के अनुसार, उनका इलाज जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है, जहां विपक्षी नेताओं के बीच मानवीय संवेदनशीलता का यह उदाहरण सामने आया है।

Related Post

Leave a Comment