कुशीनगर: पेट्रोल पंप का निरीक्षण, जल्द पहुंचेगा नया स्टॉक

कुशीनगर: पेट्रोल पंप का निरीक्षण, जल्द पहुंचेगा नया स्टॉक


जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को अपराह्न 1:25 बजे कसया स्थित नायरा यमुना फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। जांच के दौरान पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर/प्रबंधक मौके पर उपस्थित मिले।
निरीक्षण में पाया गया कि पेट्रोल पंप पर डीजल का स्टॉक 8085 लीटर तथा पेट्रोल का स्टॉक 1223 लीटर उपलब्ध है। पंप के मैनेजर ने जानकारी दी कि 10,000 लीटर पेट्रोल का इंडेंट 23 अप्रैल 2026 को कंपनी को भेजा गया था, जो वर्तमान में बस्ती जनपद तक पहुंच चुका है और लगभग 2 घंटे में पेट्रोल पंप पर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पेट्रोल का वितरण भी सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
उक्त निरीक्षण उप जिलाधिकारी कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल एवं आपूर्ति निरीक्षक कसया की संयुक्त उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Related Post

Leave a Comment