जिलाधिकारी Mahendra Singh Tanwar की पहल पर राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में “जनता दर्शन ऐप” का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी Vaibhav Mishra भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बताया कि ऐप के माध्यम से जनसुनवाई से संबंधित शिकायतों पर हो रही कार्यवाही की जानकारी अब सीधे संबंधित अधिकारी तक ऑनलाइन पहुंचाई जाएगी। साथ ही फरियादियों को भी उनकी शिकायत की स्थिति की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस ऐप की जानकारी मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाई जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इसका लाभ उठा सकें। विशेष रूप से वंचित वर्ग के बच्चों को इंटरनेट के उपयोग के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि वे डिजिटल सेवाओं से जुड़ सकें।
प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता आएगी, बल्कि जनसुनवाई व्यवस्था अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा।


मिडिया के बीच उनके सवालों के जबाब देते हुए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह “तंवर “