कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा टला, एक्सरे वार्ड में करंट की आशंका से मची अफरा-तफरी

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा टला, एक्सरे वार्ड में करंट की आशंका से मची अफरा-तफरी


कुशीनगर
जनपद कुशीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज के एक्सरे वार्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डार्क रूम में अचानक करंट आने की आहट महसूस हुई। मौके पर मौजूद तकनीकी कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना इंजीनियर को दी।
इसी दौरान डिजिटल एक्सरे मशीन में भी शॉर्ट सर्किट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके चलते एक्सरे कर्मियों ने मरीजों को साफ तौर पर बता दिया कि फिलहाल मशीन एक्सरे करने में सक्षम नहीं है। स्थिति को देखते हुए मशीन को डार्क रूम से बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि डार्क रूम में पानी भर जाने की वजह से यह खतरा उत्पन्न हुआ। फिलहाल पानी निकालने और मशीन की तकनीकी जांच के बाद ही पुनः कार्य शुरू किया जाएगा।
कर्मचारियों की सूझबूझ और सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे मरीजों और स्टाफ की जान को खतरा हो सकता था।
वहीं CMS (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) ने मरीजों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और जल्द व्यवस्था बहाल करने का भरोसा दिलाया है।
✍️ सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर टीम

Related Post

Leave a Comment