सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, त्वरित निस्तारण के निर्देश
पडरौना, कुशीनगर | दिनांक: 18 अप्रैल 2026
जनपद कुशीनगर की तहसील पडरौना में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी श्री महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे टीम बनाकर मौके पर जाएं और शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने विशेष रूप से सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। साथ ही जिन मामलों का निस्तारण उच्च स्तर से होना है, उन्हें रिपोर्ट सहित संबंधित अधिकारियों को समय से प्रेषित किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
इस दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आया और फरियादियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।



✍️ सोशल मीडिया सेल, जनपद कुशीनगर