गौवध मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तीन बछड़े समेत कई सामान बरामद,,

गौवध मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तीन बछड़े समेत कई सामान बरामद,,

 जनपद कुशीनगर | थाना रविन्द्रनगर धूस
✍️ ओम पत्रिका न्यूज़


जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रविन्द्रनगर धूस पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गौवध के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए मौके से तीन गोवंशीय बछड़े सहित कई सामान बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से वहीद पुत्र सद्दीक एवं इकबाल उर्फ पप्पू पुत्र वहीद, निवासी ग्राम जम्मुन बरवा थाना रामकोला, को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 03 गोवंशीय बछड़े, एक धारदार हथियार (लोहे का बांका), लकड़ी का ठीहा, स्टील बाल्टी, जूट की बोरी तथा एक मोटरसाइकिल (सुपर डिलक्स) बरामद की गई।
इस मामले में थाना रविन्द्रनगर धूस पर मु0अ0सं0 051/2026 के तहत धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👮‍♂️ गिरफ्तार अभियुक्त:
वहीद पुत्र सद्दीक
इकबाल उर्फ पप्पू पुत्र वहीद
📦 बरामदगी:
03 गोवंशीय (बछड़े)
लोहे का बांका (धारदार हथियार)
लकड़ी का ठीहा
स्टील बाल्टी
जूट की बोरी
मोटरसाइकिल (सुपर डिलक्स)
👮‍♂️ कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, उ0नि0 राहुल कुमार राय, उ0नि0 भारत विशाल, हे0का0 नरेन्द्र यादव, हे0का0 अमरदीप, का0 राहुल यादव, का0 संतोष यादव, का0 रजनीकान्त पटेल, का0 मदनलाल यादव, का0 लालसाहब मौर्या शामिल रहे।
👉 पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

Related Post

Leave a Comment