कसया थाना परिसर में हुई शांति कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय ने दी चेतावनी कहा कानून तोड़ने वालों को बक्सा नहीं जाएगा

एसपी केशव कुमार के निर्देश पर सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुई बैठक
कसया, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के सानिध्य एवं क्षेत्राधिकारी कसया डॉ. अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कसया थाना परिसर में मूर्तिकारों एवं डीजे संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय ने सभी से कानून एवं शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कानून से ऊपर कोई नहीं है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डीजे संचालकों को ध्वनि की तीव्रता निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने की हिदायत दी गई। अत्यधिक आवाज में डीजे बजाने से लोगों को परेशानी होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर रुद्रप्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर उज्ज्वल गोंड, सब इंस्पेक्टर मनोज द्विवेदी, महिला आरक्षी सहित थाना कसया के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एडिटर — के.एन. साहनी
