सीएचसी कसया में मरीजों की सेवा को लेकर चिकित्सकों की सराहनीय पहल

Spread the love

लोकप्रिय डाक्टर बने चिकित्साधिकारी डाक्टर आशुतोष पाण्डेय

साढ़े तीन बजे तक ओपीडी में मरीज देखते रहे डॉ. आशुतोष पाण्डेय

कसया, कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में बुधवार, 8 अक्टूबर को मरीजों के प्रति चिकित्सकों की जिम्मेदारी और सेवा भावना देखने को मिली। फिजिशियन एवं एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. आशुतोष पाण्डेय ने निर्धारित समय के बाद भी ओपीडी में मरीजों को देखा और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनकर समुचित चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार दिया।

बताया गया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक डॉ. पाण्डेय ओपीडी में मरीजों को देखते रहे। उनका कहना है कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को निराश लौटाना उचित नहीं है। यही वजह है कि देर होने के बावजूद जो मरीज उनसे मिलने की प्रतीक्षा करते हैं, उन्हें देखने के बाद ही वह अपने चैंबर से बाहर निकलते हैं।

डॉ. आशुतोष पाण्डेय के इस व्यवहार को मरीजों के प्रति चिकित्सकीय जिम्मेदारी और सेवा भावना से जोड़कर देखा जा रहा है। मरीजों का कहना है कि चिकित्सक द्वारा उनकी बात ध्यान से सुनना और उपचार के साथ शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करना उन्हें भरोसा देता है।

वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मार्कण्डेय त्रिपाठी के कार्यों की भी सराहना की जा रही है। अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर उनके स्तर से किए जा रहे प्रयासों को सकारात्मक बताया गया।

स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली से मरीजों को समय पर उपचार और चिकित्सकीय परामर्श मिलना स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति भरोसा बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट — के.एन. साहनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *