उपेक्षा का शिकार बना एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र

उपेक्षा का शिकार बना एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र

केंद्र पर लटका ताला, कचरा संग्रहण ठप; चालक के अभाव में नहीं चल पा रहा कचरा वाहन,

कुशीनगर(जगदीश सिंह)
विकासखंड हाटा क्षेत्र के ग्राम सभा लालीपार में लाखों रुपये की लागत से निर्मित एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। केंद्र के बंद रहने से गांव में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है और सार्वजनिक रास्तों पर जगह-जगह कूड़ा-करकट फैला हुआ है।
सूत्रों के अनुसार केंद्र निर्माण के बाद से ही उस पर ताला लटका है। कचरे का न तो संग्रह हो रहा है और न ही उसका निस्तारण। केंद्र के चारों ओर भांग के पौधे उग आए हैं, जो इसकी बदहाल स्थिति को दर्शाते हैं।
इस संबंध में पूछे जाने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल ने बताया कि कचरा संग्रहण एवं परिवहन वाहन के लिए चालक नहीं है। उनके अनुसार केयरटेकर को हर महीने भुगतान किया जा रहा है, लेकिन अन्य व्यवस्थाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, मौके की स्थिति यह दर्शा रही है कि केंद्र पर किसी प्रकार की नियमित देखरेख नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र को शीघ्र संचालित कराया जाए, ताकि गांव में स्वच्छता व्यवस्था सुचारु हो सके।

Related Post

Leave a Comment