श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में 1.11 करोड़ से बनेगा यात्री हाल
सांसद विजय कुमार दूबे व विधायक मोहन वर्मा ने किया शिलान्यास
सह सम्पादक :जगदीश सिंह
कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के सिकटिया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले यात्री हाल का शनिवार को भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Vijay Kumar Dubey तथा विशिष्ट अतिथि Mohan Verma रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
कार्यदाई संस्था Construction and Design Services द्वारा यात्री हाल का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि यात्री हाल बनने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय विकास को गति मिलेगी।
वहीं विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि इस यात्री हाल के निर्माण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री Jaiveer Singh से मिलकर आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और भाजपा सरकार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन राघवेन्द्र शुक्ला ने किया, जबकि स्वागत एवं आभार भाजपा नेता सूर्य प्रकाश शुक्ला उर्फ चिंटू ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मोतीचक अर्चना प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, बाबू नंदन सिंह, अखिलेश दास गुप्ता, रामक्यास सिंह, वेद त्रिपाठी, इंद्रजीत भाटिया, स्थानिक अभियंता संदीप चौरसिया, आशुतोष दूबे, मोहन पटेल, ग्राम प्रधान यमुना सागर, नीरज तिवारी, आलोक चौबे, महेंद्र पासवान, चंद्रशेखर आजाद, अनिरुद्ध सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्र केशरवानी सहित पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।