पडरौना में अर्द्ध सैनिक बल कैंटीन सुपर बाजार, 24 घंटे मिल रही आवश्यक वस्तु

पडरौना में अर्द्ध सैनिक बल कैंटीन सुपर बाजार, 24 घंटे मिल रही आवश्यक वस्तुएं

ओम पत्रिका न्यूज
रिपोर्ट : के. एन. साहनी / तेजप्रताप सिंह,,

जनपद के पडरौना क्षेत्र में स्थित अर्द्ध सैनिक बल कंटीन सुपर बाजार आम जनता और सुरक्षा बलों के कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक खरीदारी का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यह सुपर बाजार बलुचहा पुल के पास स्थित है, जहां 24 घंटे और वर्ष के 365 दिन आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस कंटीन में पुलिस, पीएसी, बीएसएफ, आर्मी, एयरफोर्स तथा रेलवे के कर्मचारियों को विशेष सुविधा प्रदान की जाती है। इसके साथ ही आम ग्राहकों के लिए भी हर प्रकार की खाद्य सामग्री, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं।
सुपर बाजार के प्रोपराइटर आशीष सिंह ने बताया कि जनता और सुरक्षा बलों के कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सुपर बाजार की स्थापना की गई है, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर जरूरी सामान आसानी से मिल सके।
उन्होंने कहा कि सुपर बाजार का मुख्य उद्देश्य लोगों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराना है, जिससे आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है।

Related Post

Leave a Comment