रामनवमी व रमजान को लेकर कसया थाने पर पीस कमेटी की बैठक, शांति और भाईचारे की अपील

ामनवमी व रमजान को लेकर कसया थाने पर पीस कमेटी की बैठक, शांति और भाईचारे की अपील

कसया, कुशीनगर। आगामी रामनवमी और रमजान के पवित्र त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कसया थाने पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. संतराज सिंह ने की, जिसमें दोनों समुदायों के गणमान्य और सक्रिय लोगों की उपस्थिति रही।
बैठक को संबोधित करते हुए सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ अपने-अपने त्योहार मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से ईदगाह कमेटी के सदस्यों से अपील की कि त्योहार के दौरान सतर्कता बरतें और यदि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
सीओ ने हाल के दिनों में रसोई गैस को लेकर फैली अफवाहों और लोगों की चिंता पर भी विराम लगाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और हर परिवार को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों को यह जानकारी भी दी गई कि सामान्य रूप से एक परिवार के लिए दो सिलेंडर पर्याप्त होते हैं।
इस दौरान अनुष्का गैस एजेंसी के बाहर गैस लेने के लिए खड़े ग्राहकों की समस्या का भी समाधान कराया गया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और एजेंसी के माध्यम से सभी ग्राहकों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।
पीस कमेटी की इस बैठक में नवागत थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह, एसएसआई जीत बहादुर यादव, एसआई रूद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता अवधेश सिंह, ग्राम प्रधान धुरिया विजय बहादुर राय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Comment